सभी टॉपिक देखें

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

हमें फ़ॉलो करें:

9:44 AM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

इथियोपिया के अफार क्षेत्र में स्थित हेली गुब्बी ज्वालामुखी रविवार को 12 हजार साल बाद अचानक फट गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि राख और सल्फर डाइऑक्साइड का गुबार लगभग 15 किलोमीटर ऊंचाई तक पहुंच गया और लाल सागर पार करते हुए यमन व ओमान तक फैल गया।

सोमवार रात करीब 11 बजे यह राख का बादल भारत के आसमान में भी दिखाई दिया। मौसम एजेंसी “इंडिया मेट स्काई वेदर अलर्ट” के अनुसार राख का गुबार जोधपुर–जैसलमेर की ओर से देश में दाखिल हुआ और अब दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान के ऊपर फैल चुका है। इसका कुछ असर गुजरात, पंजाब, पश्चिमी यूपी के पहाड़ी इलाकों और हिमाचल में भी दिखने की संभावना है।

हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि राख की ऊंचाई काफी ज्यादा होने के कारण आम लोगों पर इसका असर बेहद कम होगा। केवल हल्की राख गिरने और मंगलवार की सुबह आसमान में असामान्य रंग दिखने की संभावना है।

भारत समेत कई देशों ने उड़ानें रद्द की

राख के बादल के चलते इंटरनेशनल एविएशन में सतर्कता बढ़ा दी गई है और भारत समेत कई देशों ने उड़ानें रद्द की हैं।
कई विमान कंपनियों ने अपने रूट बदले हैं, जबकि अकासा एयर, इंडिगो और KLM ने कुछ फ्लाइट्स रद्द कर दीं। मुंबई एयरपोर्ट ने यात्रियों से सफर से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति जांचने की अपील की है।

भारत के DGCA ने एयरलाइंस को दिशानिर्देश जारी करते हुए राख वाले इलाकों से उड़ान न भरने, रूट बदलने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करने को कहा है। इंजनों में राख के कण जाने से विमान को गंभीर नुकसान हो सकता है, इसलिए एयरलाइंस अतिरिक्त सावधानी बरत रही हैं।

ज्वालामुखी में आगे और विस्फोट की आशंका

विशेषज्ञों के मुताबिक ज्वालामुखी से बड़ी मात्रा में SO₂ गैस निकलना इस बात का संकेत है कि अंदर दबाव बढ़ रहा है और भविष्य में और विस्फोट संभव हैं। हेली गुब्बी, अफार रिफ्ट सिस्टम का हिस्सा है, एक ऐसा क्षेत्र जहां टेक्टॉनिक प्लेटें लगातार खिसक रही हैं। वैज्ञानिक इसे हजारों साल बाद सक्रिय हुए रिफ्ट-जोन ज्वालामुखी को समझने का एक दुर्लभ मौका मान रहे हैं।
इस घटना से यह भी साबित होता है कि ज्वालामुखी की राख हजारों किलोमीटर दूर तक असर डाल सकती है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैटेलाइट मॉनिटरिंग और रिमोट सेंसिंग तकनीक कितनी महत्वपूर्ण है।

फिलहाल ज्वालामुखी शांत है, लेकिन शोधकर्ता इसे आने वाले वर्षों में अध्ययन का एक प्रमुख केंद्र मान रहे हैं, ताकि यह जाना जा सके कि इतने लंबे समय बाद इसमें अचानक गतिविधि क्यों शुरू हुई।

|

|

Read this news in :

|

ज़रूर पढ़ें

इन्हें न चूकें:​

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी सेशन में पंजाब के इन 3 जिलों को लेकर बड़ा ऐलान श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में बुलाई गई पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐतिहासिक घोषणा की। पूरा पढ़ें पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए पंजाब […]

|

|

|

सेशन में पंजाब के इन 3 जिलों को लेकर बड़ा ऐलान श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में बुलाई गई पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐतिहासिक घोषणा की। पूरा पढ़ें पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए पंजाब में बसों में […]

|

|

|

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में बुलाई गई पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐतिहासिक घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री दरबार साहिब अमृतसर गलियारा, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को अब आधिकारिक रूप से ‘पवित्र शहर’ (Holy City) का दर्जा […]

|

|

|

पंजाब में बसों में सफर करने वाले लोगों को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों ने 8 से 10 दिसंबर तक पूरे पंजाब में हड़ताल का ऐलान किया है। इस दिन बसें बंद रहेंगी। इसके साथ ही 28 नवंबर और 2 दिसंबर को गेट […]

|

|

|

उत्तराखंड में ऋषिकेश के पास टिहरी जिले में एक बड़ा बस हादसा हुआ । इस हादसे मेमें 5 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार नरेंद्रनगर थाना इलाके के कुंजापुरी के पास एक बस 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे व्यक्त बस में […]

|

|

|

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर निधन हो गया। 89 साल के धर्मेंद्र ने करीब दोपहर 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। पूरा पढ़ें जालंधर में नशा तस्कर के घर पर प्रशासन की कार्रवाई जालंधर में नशे के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा […]

|

|

|

तमिलनाडु के तेनकासी जिले में सोमवार सुबह सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहा मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस और तेनकासी से कोविलपट्टी की ओर जा रही बस आमने-सामने टकरा गईं। हादसा इतना भीषण था कि 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जबकि 28 यात्री घायल […]

|

|

|

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर निधन हो गया। 89 साल के धर्मेंद्र ने करीब दोपहर 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। इससे पहले 11 नवंबर को भी उनके निधन की गलत खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने उन अफवाहों को सख्ती से […]

|

|

|

जालंधर में नशे के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में आज वेस्ट हलके के बस्ती शेख मोचियां मोहल्ले में जमानत पर बाहर आए तस्कर विशाल लोटा के घर पर नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। विशाल लोटा के खिलाफ NDPS एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं। नशे के कारोबार […]

|

|

|

देश का 53वां मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) जस्टिस सूर्यकांत को आज यानि 24 नवंबर को नियुक्त किया गया। उनकी शपथ-ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में हुई, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। इस समारोह के दौरान कई वरिष्ठ राजनेता व न्यायिक नेतृत्व मौजूद थे। शपथ ग्रहण के […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क