View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की रिमांड अवधि को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि अनमोल बिश्नोई की पेशी के दौरान उस पर हमला हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पटियाला हाउस कोर्ट की स्पेशल NIA जज ने हेडक्वार्टर में सुनवाई की। जिसमें जज ने अनमोल कि रिमांड 5 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

हाल ही में अमेरिका से लाया गया है
अनमोल बिश्नोई को हाल ही में अमेरिका से भारत लाया गया है। वह कई हाईप्रोफाइल मामलों में आरोपी है। जिसमें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश, एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग जैसे केस शामिल है। NIA ने कहा कि अनमोल से पूछताछ काफी ज्यादा अहम है, क्योंकि उसके जरिए गैंगस्टर नेटवर्क, फंडिंग और विदेशों से होने वाली गतिविधियों के बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पहली बार रिमांड पर लेने पर मिले थे कड़े निर्देश
जब अनमोल को पहली बार रिमांड पर भेजा गया था, तब कोर्ट ने NIA को कई कड़े निर्देश दिए थे, जिनमें हर 48 घंटे में मेडिकल परीक्षण, कोर्ट में पेशी के दौरान पूरे रूट की वीडियो रिकॉर्डिंग, पेशी से पहले यह बताना कि उसे किस रास्ते से लाया जाएगा, उसकी सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत विवरण कोर्ट को सौंपना शामिल है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने NIA मुख्यालय में ही अस्थायी कोर्ट घोषित कर सुनवाई की।

लारेंस बिश्नोई के गैंग की बंबिहा गैंग समेत कई गैंग्स से दुश्मनी है, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को लगता है कि विरोधी गैंग कोर्ट में पेशी के दौरान हमला कर सकता है, उसके बाद कानून व्यवस्था पर सवाल भी उठ सकता है। इसलिए एजेंसी फूंक-फूंककर कदम उठा रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं के बीच

|

|

|

मिडिल ईस्ट में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिका

|

|

|

जालंधर के रहने वाले और एशिया के इकलौते शाकाहारी बॉडी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में दो मार्च को पुरातन सोमानाथ

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : एक और जहां अफगानिस्तान और पाकिस्तान के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क