View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर महानगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला मंडी रोड स्थित परशोतम विश्वनाथ की दुकान का है, जहां चोरों ने शटर तोड़कर नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी दुकान मालिक को सुबह तब मिली, जब पड़ोसी दुकानदारों ने उन्हें इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंचने पर दुकान मालिक ने देखा कि दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

25 किलो देसी घी और नगदी लेकर हुए फरार

दुकानदार के अनुसार, वह बुधवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात के समय घने कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 25 किलो देसी घी, 8 से 10 टीन रिफाइंड और भारी मात्रा में नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि देर रात आई नकदी भी चोर अपने साथ ले गए।

एक ही दुकान में 2 बार की चोरी

पीड़ित का कहना है कि चोरों ने एक ही रात में दो बार दुकान को निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, पहले चोर करीब रात 3:30 बजे दुकान में घुसे और कुछ सामान लेकर फरार हो गए। इसके करीब 15 मिनट बाद वे दोबारा लौटे और दुकान में रखे देसी घी व नकदी लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना

पुलिस ने बताया कि घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चार चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर रिफाइंड के टीन और अन्य सामान ले जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा

|

|

|

पंजाब कांग्रेस में चल रहे नेतृत्व विवाद को लेकर पार्टी

|

|

|

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के खिलाफ अमेरिकी

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में फिलहाल मानसून की बारिश थम गई

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क