ख़बरिस्तान नेटवर्क : झारखंड से दिल्ली जा रहे एयर एंबुलेंस में सवार सभी 7 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हो गई। जान गंवानों वालों में को-पायलट कैप्टन सवराजदीप सिंह भी शामिल थे। वह अमृतसर के रहने वाले थे, उनकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार का गम का माहौल है।
300 घंटों से अधिक का था एक्सपीरियंस
कैप्टन सवराजदीप सिंह को 300 घंटे से अधिक का प्लेन उड़ाने का एक्सपीरियंस था। वह बहुत ही समर्पित पायलट थे और अपने काम के प्रति काफी ज्यादा प्रतिबद्ध थे। उनके असामयिक निधन की खबर से परिवार, दोस्तों और पूरे इलाके में गहरा शोक है।
ईलाज के लिए दिल्ली लेकर जाया जा रहा था
बता दें कि एयर एंबुलेंस प्लेन बीमार मरीज संजय को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। एयर एंबुलेंस में कुल सात लोग सवार थे। इनमें मरीज, मेडिकल स्टाफ और विमान के क्रू सदस्य शामिल थे।