ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर देखने को मिल रहा है। जिस कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। सड़कों और एयरपोर्ट पर बर्फ की मोटी सफेद चादर बिछ गई है। जिस कारण फ्लाइटें रोक दी गई हैं। करीब 11 हजार फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है।
कई राज्यों में इमरजैंसी घोषित
हालात इतने खराब हो गए कि कई राज्यों में इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। न्यूयॉर्क सिटी में स्कूलों, सड़कों, पुलों और हाईवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। बाद में हालात सुधरने पर मेयर जोहरान ममदानी ने यह आदेश हटा लिया और कहा कि स्कूल मंगलवार को खुलेंगे।
6 लाख घरों में बिजली नहीं
वहीं इस बर्फबारी के कारण अमेरिका के 6 लाख से ज्यादा घरों में बिजली की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है। लोग बाहर भी नहीं निकल सकते और न ही घर में पूरी तरह बंद होकर रह पा रहे हैं। यहां तक कि भारी बर्फबारी के कारण द बोस्टन ग्लोब अपने 153 साल के इतिहास में पहली बार अखबार नहीं छाप सका क्योंकि कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच पाए।