ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को नया डीजीपी मिल सकता है। दरअसल UPSC (Union Public Service Commission) ने परमानेंट डीजीपी के लिए पैनल की मांग की है। क्योंकि पिछले 3 साल से गौरव यादव कार्यकारी डीजीपी के तौर पर काम कर रहे हैं।
18 फरवरी को भेजा गया था लैटर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लैटर 18 फरवरी को भेजा गया था। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया गया है। इसके बाद पंजाब गृह विभाग ने DGP ऑफिस से योग्य अफसरों के नाम मांग लिए हैं।