ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत बैंस मानसा में स्कूल ऑफ एमिनेंस का अचानक दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नई बन रही स्कूल बिल्डिंग का भी मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने टीनशेड के नीचे पढ़ाई कर रहे बच्चों से माफी मांगी और कहा कि आपको अगले महीने सुविधाओं से लैस नई स्कूल बिल्डिंग मिलेगी।