ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने एक बहुत बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए श्री हरमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह की सेवाओं को तुरंत खत्म कर दिया है। SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इसका ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।