ख़बरिस्तान नेटवर्क : टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह को गहरा झटका लगा है। क्योंकि उनके पिता खानचंद सिंह का आज सुबह-सुबह करीब साढ़े 4 बजे निधन हो गया। रिंकू के पिता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

निधन के बाद घर लौट रहे हैं रिंकू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह को जैसे ही पिता के निधन का पता चला तो वह टीम को छोड़कर अपने घर के लिए निकल गए हैं। रिंकू के पिता का पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंच चुका है और शाम को उनका अंतिम संस्कार होगा।
प्रैक्टिस छोड़कर पिता से मिलने पहुंचे थे रिंकू
इंडिया बनाम जिम्बाब्वे मैच से पहले रिंकू सिंह पिता को देखने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे। रिंकू सिंह ने इसके लिए अपनी प्रैक्टिस छोड़ दी थी और चेन्नई से सीधा नोएडा पहुंचे थे। हालांकि पिता को देखने के बाद वह दोबारा 25 फरवरी को टीम इंडिया के साथ जुड़ गए थे।