ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सुबह-सुबह डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक मानसा के सरदूलगढ़ में एक बिजनेसमैन और उसके कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान जसवीर सिंह और उनके कर्मचारी बलदेव सिंह के रूप में हुई है।
फार्महाउस पर हमलावरों ने चलाई गोलियां
बताया जा रहा है कि दोनों सरदूलगढ़ के फार्म हाउस में थे। इस दौरान हमलावर आए और उन्होंने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बिजनेसमैन जसवीर का शव कुर्सी पर टिका मिला तो वहीं कर्मचारी का शव पेड़ के पास पड़ा मिला।
घटना पर SSP का आया बयान
वहीं इस डबल मर्डर केस में मानसा के SSP भागीरथ सिंह मीणा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीमें में भी सबूत इकट्ठा करने में लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।