बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग कि तरफ से जारी नए आदेश 1 मार्च से 31 मार्च तक प्रभावी रहेंगे।
आदेशों के अनुसार, राज्य के प्राइमरी स्कूल अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा और मौसम में हो रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे तय समय के अनुसार ही कक्षाएं चलाएं और छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही विभाग ने चेतावनी दी है कि आदेशों की पालना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।