ख़बरिस्तान नेटवर्क : एक और जहां अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जंग वाले हालात बने हुए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ इजरायल ने आज ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया। ईरान के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि भी की है। उन्होंने कहा कि लगातार सुबह से तेज धमाकों की आवाजे आ रही थीं। वहीं इजरायल का कहना है कि यह हमला उनकी तरफ से किया गया है। इज़रायली रक्षामंत्री ने भी इसकी पुष्टि की है।