पंजाब के जालंधर में गोराया नेशनल हाईवे पर चचराड़ी ओवरब्रिज के पास केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।
10 फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने 5 घंटे में पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।