ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर से सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस बार मोगा के बाघापुराना में सुबह करीब साढ़े 10 बजे हमलावर आए। जिसके बाद उन्होंने देखते ही देखते जिम मालिक व पत्तो गांव के हीरा सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक सरपंच की पहचान हरपिंदर सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है।
फॉर्च्यूनर में आए हमलावरों ने मारी गोलियां
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह अपनी थार गाड़ी में जिम पर पहुंचे थे। जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरे, उसी दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार 4-5 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में हरपिंदर सिंह हैप्पी को करीब 6-7 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पहले भी मिल चुकी थी धमकियां
जानकारी मिली है सरपंच को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। जिस कारण इन्होंने एक बुलेट प्रूफ कार भी खरीदी थी। पर जैसे ही वह आज अपनी दूसरी गाड़ी से जिम पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिस कारण उनकी मौत हो गई।
3 महीनों में 3 सरपंच की गोली मारकर हत्या
आपको बता दें कि पंजाब में इस साल अब तक 3 सरपंचों की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। पहले तरनतारन के वल्टोहा गांव के आम आदमी पार्टी (AAP) सरपंच की अमृतसर में 4 जनवरी को शादी समारोह के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 18 फरवरी को तरनतारन के ही सरपंच की शादी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब बाघापुराने के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।