ख़बरिस्तान नेटवर्क : नोएडा के फेज-2 में सैलरी बढ़ाने को लेकर फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया है। सैलरी पर सुनवाई न होने के कारण कर्मचारी काफी ज्यादा गुस्सा हो गए और उन्होंने सड़क पर आकर गाड़ियों और बसों पर पथराव करना शुरू कर दिया और उनमें आग लगा दी।
पुलिस आंसू गैस के गोले का किया इस्तेमाल
पुलिस ने गुस्साए कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की। पर कर्मचारियों ने पुलिस की ही गाड़ी पलटा दी। जिसके बाद प्रशासन ने कई जिलों की फोर्स को मौके पर बुलाया है। पुलिस ने कर्मचारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल कर रही है। पर अभी तक उन पर काबू नहीं पाया जा सका है।
3 दिन से कर रहे हैं प्रदर्शन
मदरसन, ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट, एसएनडी और अनुभव कंपनियों के कर्मचारी सैलरी बढाने को लेकर पिछले 3 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। करीब 500 से ज्यादा कर्मचारी मदरसन कंपनी के बाहर जुटे थे। हिंसा मदरसन कंपनी के बाहर हुई। इसके अलावा सैकड़ों कर्मचारी नोएडा के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं। कर्मचारियों को समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।