View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर के शाम नगर इलाके में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते समय बड़ा हादसा हो गया। गैस लीक होने के बाद हुए जोरदार धमाके में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि कमरे के दरवाजे तक उखड़ गए और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के मुताबिक, इलाके में किराए के कमरे में रह रहे कुछ युवक बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध तरीके से गैस भरने और चोरी करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस लीक हुई और जोरदार विस्फोट हो गया।धमाका इतना तेज था कि कमरे का लोहे का गेट उखड़कर बाहर जा गिरा। घटना के समय एक युवक खाना बनाने की कोशिश कर रहा था, जो बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका घनी आबादी वाला है और पास ही रेलवे ट्रैक भी है। अगर आग फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने आरोप लगाया कि यहां काफी समय से अवैध गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था और अक्सर गैस की बदबू भी आती थी।

सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कमरे से चार गैस सिलेंडर, रिफिलिंग पाइप और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस अब उस गैस एजेंसी की भी जांच कर रही है, जहां से सिलेंडर लाए जाते थे। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे अवैध धंधों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर सोमवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : 2016 में लागू की गई नोटबंदी का

|

|

|

उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क

|

|

|

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के लिए वर्क एंड हॉलिडे (लॉटरी)

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : रॉयल एस्टेट ग्रुप के प्रमोटर प्रवीण कंसल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क