ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर मॉडल हाउस में देर रात जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, आईसक्रीम खाने के लिए परिवार घर से निकला था। इस दौरान वह पार्लर आईसक्रीम के बाहर पहुंचे तो पुलिस द्वारा ऑनलाइन चालान काट दिया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हंगामा शुरू हो गया।
पुलिस ने चलती कार का काट दिया चालान
कार चालक चरणजीत सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ आईसक्रीम खाने आया था। अभी आईसक्रीम भी नहीं खरीदी और वह गाड़ी में ही बैठे हुए थे। पर पुलिस के आने से पहले ही हमने गाड़ी को आईसक्रीम की दुकान से हटा लिया था। पर बावजूद इसके पुलिस ने उनकी कार की फोटो खींचकर चालान कर दिया। पुलिस ने चलती गाड़ी का चालान काट दिया गया।
उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद जब इसे लेकर पुलिसकर्मी से बात की गई तो उसने कहा कि सीनियर अफसरों से जाकर बात करो। पुलिसकर्मी ने जान बूझकर हमारा चालान काटा गया, जिसके बाद वह मौके से निकल गया। लड़की के साथ पुलिस कर्मी द्वारा गलत व्यवहार करने के आरोप लगे है।
सड़क के बीचों-बीच खड़ी थी गाड़ी- पुलिस
ASI तिलकराम ने बताया कि अवैध पार्किंग को लेकर उनके द्वारा आनलाइन चालान काटा गया। सड़क के बीचों-बीच गाड़ी थी। इस दौरान जब वह मौके पर चालान काटने के लिए पहुंचे तो कार चालक गाड़ी को आगे ले जाने लगा। जिसके बाद उसका ऑनलाइन चालान काटा गया। वहीं लड़की के साथ गलत व्यवहार करने के आरोपों को बेबुनियाद बताया।