ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की भर्ती के नियमों बड़ा बदलाव किया है। अब सिर्फ पंजाब और हरियाणा के ही नहीं बल्कि देश के बाकी राज्यों के भी अधिकारी अहम पदों के लिए आवेदन दे सकेंगे। केंद्र सरकार ने इसके लिए BBMB नियम 1974 में संशोधन किया है।
दूसरे राज्य के अधिकारी भी कर सकते हैं आवेदन
संशोधन के बाद भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अब सदस्य (बिजली) और सदस्य (सिंचाई) के पदों पर पंजाब-हरियाणा के अलावा बाहर के राज्यों के अधिकारियों को भी नियुक्त किया जा सकता है। इन पदों को अब देश भर के उन उम्मीदवारों के लिए खोल दिया गया है जो नई तकनीकी और अनुभव संबंधी शर्तों को पूरा करते हैं।
20 साल का अनुभव होना जरूरी
नए नियमों के तहत उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री और कम से कम 20 साल का अनुभव होना जरूरी है, जिसमें से कम से कम एक साल मुख्य चीफ इंजीनियर के पद पर होना जरूरी है। इसमें केंद्र सरकार का तर्क है कि ये बदलाव उच्च अनुभवी पेशेवरों के चयन को सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं।