ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा के मॉन्ट्रियल में जालंधर के नौजवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है जो साल 2023 में स्टडी के लिए गया था। आकाशदीप कनाडा में अपनी बहन और जीजा के पास रह रहा था। उसकी मौत के बाद परिवार में अब मातम पसरा हुआ है।
7 अप्रैल को आया था हार्ट अटैक
आकाशदीप की बहन नवजौत कौर ने बताया कि वह 7 अप्रैल को रोज की तरह ही कॉलेज गया था। कॉलेज आने के बाद वह अपने कमरे में चला गया और उसे वहां पर हार्ट अटैक आ गया। जैसे ही उसके रूममेट को इसका पता चला तो वह तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हाल ही में परिवार ने भेजे थे कपड़े
आकाशदीप की बहन का कहना है कि हाल ही में परिवार ने भाई को कपड़े भेजे थे। कपड़ों से भरा सूटकेस देख फूट-फूटकर बुरा हाल है। अभी उसके सूटकेस भी पैक हैं और कपड़ों से टैग तक नहीं उतरे थे कि भाई की मौत की सूचना आई।
5 हजार डॉलर के करीब फंड किया एकत्र
बहन ने बताया कि आकाशदीप का संस्कार नहीं किया गया है। उसके शव को भारत लेकर जाने के लिए पैसों की जरूरत है और वह आनलान फंड जुटा रहे हैं। गो फंडिंग के जरिए भारतीय और पंजाबी कम्युनिटी के लोग फंडिंग कर रहे हैं और 5 हजार डॉलर के करीब फंडिंग मिल चुकी है।