ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में कांग्रेस के सीनियर नेता बाबा राजिंदर सिंह जोहल का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 17 अप्रैल शुक्रवार को मिल्खा सिंह मार्किट के सामने श्मशान घाट में किया जाएगा।
राजनीति में कई अहम पदों पर निभा चुके थे भूमिका
बता दें कि बाबा राजिंदर सिंह जोहल ने लंबे समय तक सरपंच, जिला परिषद सदस्य, कांग्रेस जालंधर ग्रामीण के अध्यक्ष, जालंधर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक और प्रबंध निदेशक सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था। वे स्वतंत्रता सेनानी बाबा लछमन सिंह जोहल के पुत्र थे।