ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में भी सुबह-सुबह ईडी की टीम ने रेड की है। जानकारी के मुताबिक यह रेड जीटीबी नगर में रहने वाले एक बड़े कारोबारी के घर में की गई है।
ईडी की टीम सुबह से ही कारोबारी के घर में है और दस्तावेजों को खंगाल रही है। घर के बाहर काफी ज्यादा संख्या में पुलिस फोर्स खड़ी हुई है और किसी को भी आने नहीं दिया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि जिस कारोबारी के घर में यह रेड चल रही है वह कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का काफी करीबी माना जाता है। संजीव अरोड़ा के घर पर भी ईडी की टीम सुबह से रेड कर रही है। यह रेड लैंड फ्रॉज और मनी लॉड्रिंग के मामले में की जा रही है।