View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

चंडीगढ़ में वाहनों की संख्या आबादी से अधिक हो जाने के कारण पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इस चुनौती से निपटने के लिए नगर निगम ने नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। शहर में जहां-जहां खाली जमीन उपलब्ध है, उन्हें चिन्हित कर अस्थायी पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे।

अभी लोगों कि तरफ से सड़कों पर वाहन खड़े करने से ट्रैफिक बाधित होता है, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करना अनिवार्य होगा। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति में सुधार आएगा और यातायात सुचारू रहेगा। इन पार्किंग स्थलों का निर्माण और संचालन पूरी तरह नगर निगम द्वारा ही किया जाएगा।

नगर निगम बंद पड़ी मल्टी-लेवल पार्किंग को दोबारा शुरू करने और मौजूदा पार्किंग की क्षमता बढ़ाने की भी तैयारी कर रहा है। वहीं, जो अंडरग्राउंड पार्किंग IIT रुड़की के स्ट्रक्चरल ऑडिट में असुरक्षित पाई गई थीं, उन्हें हटाकर नई आधुनिक मल्टी-लेवल पार्किंग बनाई जाएगी।

मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि लक्ष्य चंडीगढ़ को एक मॉडल शहर बनाना है, जहां नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें। इसके लिए नगर निगम ने रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA) से करीब 10 लाख वाहनों का डेटा भी जुटाया है।

इस मुद्दे को प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी उठा चुके हैं। उन्होंने सुझाव दिया है कि जगह की कमी को देखते हुए मल्टी-लेवल पार्किंग विकसित की जाए और मामूली शुल्क के जरिए बेहतर सुविधाएं दी जाएं, जिससे नगर निगम की आय भी बढ़े।

हर सेक्टर में पार्किंग संकट

शहर के सभी 56 सेक्टरों में पार्किंग की समस्या बनी हुई है। रिहायशी इलाकों में रात के समय और कमर्शियल क्षेत्रों में दिनभर दबाव अधिक रहता है। सड़कों पर खड़े वाहनों के कारण कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।

नई पार्किंग के लिए खास प्लान

नगर निगम खाली पड़ी जमीन की पहचान कर स्थायी और अस्थायी पार्किंग विकसित करेगा। कोशिश होगी कि एक बार साइट तय होने के बाद बार-बार बदलाव न करना पड़े। यह पूरा प्रोजेक्ट नगर निगम द्वारा ही संचालित किया जाएगा और इसे PPP मॉडल पर नहीं दिया जाएगा।

पास सिस्टम और शुल्क

शहर में पहले से 89 पार्किंग स्थलों पर “वन पास सिस्टम” लागू है। इसके तहत:

चार पहिया वाहन: ₹500
दो पहिया वाहन: ₹250

लोग ऑनलाइन या काउंटर से पास बनवा सकते हैं। भविष्य में नए शुल्क तय किए जाएंगे।

सर्वे और सुविधाओं पर जोर

नगर निगम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे स्थानों की पहचान करें जहां अस्थायी पार्किंग बनाई जा सके। साथ ही पार्किंग स्थलों पर बेहतर लाइटिंग, आसान पहुंच, समतल जमीन और सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

13 लाख आबादी, 15 लाख वाहन

एक रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ की आबादी लगभग 13 लाख है, जबकि रजिस्टर्ड वाहनों की संख्या 15 लाख के करीब पहुंच गई है। टू-व्हीलर की हिस्सेदारी लगभग 69% और कारों की करीब 22% है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब में अस्पताल पर तीसरी बार हमलापंजाब के गुरदासपुर जिले

|

|

|

पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर स्थित मुल्तानी अस्पताल एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के नूरमहल में थार सवार ने

|

|

|

पंजाब में छात्रा की सुसाइड केस में शिक्षामंत्री का एक्शनपंजाब

|

|

|

जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नीतिन कोहली ने वरिष्ठ नागरिकों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ के सेक्टर 20 में फायरिंग की

|

|

|

चंडीगढ़ यूटी प्रशासन के एस्टेट ऑफिस के इंफोर्समेंट विंग ने

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क