Ajmer में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। Pushkar जा रही यात्रियों से भरी बस करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे समय बस में कुल 31 यात्री थे सवार
बस में कुल 31 यात्री सवार थे, जो पीसांगन इलाके से मायरा भरने के लिए पुष्कर जा रहे थे। हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले घाटी में हुआ, जब बस अचानक बेकाबू हो गई।
हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने कपड़ों से रस्सी बनाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पहले सभी को पुष्कर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, बाद में उन्हें अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद इलाके में लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।