View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में रविवार सुबह-सुबह लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। क्योंकि एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने रास्ते में खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं जब लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उन पर भी गाड़ी चढ़ाने का यतन किया। इसके बाद गाड़ी खंभे से टकराकर रुक गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कार चोर को पकड़ रही थी पुलिस

घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने बताया कि एक सफेद रंग की बलेनो कार चोरी होने की शिकायत मिली थी। कार को ट्रैक करने के लिए एक ट्रैप लगाया गया था। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, आरोपी चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। खुद को घिरा देख आरोपी शिमलापुरी की तंग गलियों और दशहरा ग्राउंड के पास गाड़ी को अंधाधुंध भगाने लगा।

पुलिस से बचने के लिए चोर ने भगाई कार

पुलिस से पीछा छुड़ाने के चलते आरोपी ने कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान कार ने बुलेट, एक्टिवा और ऑटो समेत कुल 7 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। यही नहीं बेकाबू कार एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंत में बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा बीच से टूट गया। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी से पुलिस की पूछताछ शुरू

SHO ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसे पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लेकर जाया गया है। यह जांच की जा रही है कि आरोपी के साथ इस चोरी में और कौन-कौन शामिल था। गनीमत यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन लोगों की गाड़ियों का भारी नुकसान हुआ है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पहलगाम आतंकी हमले को आज पूरा एक

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइन लुफ्थांसा ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में 29 साल के पंजाबी व्यक्ति

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क