ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू के ऊधमपुर में हुए बस हादसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ है। मृतकों की संख्या 15 से बढ़कर 21 तक पहुंच गई है। वहीं इस हादसे में 29 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। यह हादसा सुबह-सुबह करीब 10 बजे हुआ।
100 फीट खाई मे गिरी थी बस
घायलों के मुताबिक बस में 50 सवारियां से ज्यादा मौजूद थीं और वह काफी ज्यादा रफ्तार में चल रही थी। इसी दौरान अचानक बस का टायर फट गया। जिस कारण बस बेकाबू हो गई और ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया। जिस कारण बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
15 लोगों की मौके पर ही हुई मौत
इस हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल 6 लोगों की ईलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में ज्यादातर सवारियां रामनगर से उधमपुर के लिए रोजाना की तरह काम पर जा रही थी।
हादसे पर पीएम मोदी ने किया ऐलान
वहीं इस दर्दनाक हादसे पर पीएम मोदी का बयान भी सामने आया है। पीएम मोदी ने हादसे में मृतकों के लिए संवेदना जताई है और उनके परिवारों के लिए 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया गया है।