ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली कटौती का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को पावर ग्रिड की जरूरी मरम्मत के चलते पठानकोट शहर और आसपास के कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
पावर ग्रिड में मेंटेनेंस के कारण सुबह से शाम तक बिजली सप्लाई बंद रखने का फैसला लिया गया है। इससे शहर के कई इलाकों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
इन इलाकों पर पड़ेगा असर
एसडीओ उत्तरी पठानकोट के मुताबिक 66 केवी रानीपुर, डेरीवाल, तारागढ़, नरोट जैमल सिंह और सुजानपुर के साथ-साथ 11 केवी आनंदपुर और अबरोल नगर फीडरों की सप्लाई सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। 11 केवी प्रीतपुर, टेलीफोन एक्सचेंज, सिटी और सैली रोड फीडरों से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
लोगों से की गई अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें और वैकल्पिक इंतजाम कर लें।