ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के बीकानेर, सीकर, चुरु और श्रीगंगानगर में रेत का बड़ा तूफान देखने को मिला। जिस कारण इन 4 जिलों में ही दोपहर के समय में अंधेरा छा गया। करीब आधे घंट तक यह रेतीला तूफान चला और इसने जन जीवन को अस्त-व्यस्त करके रख दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस रेतीले तूफान की सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वीडियो वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रेत का तूफान धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और पूरे आसमान में छा जाता है और उसके बाद अंधेरा छा जाता है। कुछ लोग इसे तो कुदरत का कहर कह रहे हैं।
पूरे शहर में छा गई धूल
श्रीगंगानगर में सुबह करीब 11 बजे आई आंधी के कारण शहर में धूल छा गई। कई जगह रेत का बवंडर जैसा सीन नजर आया। ऐसा ही नजारा चूरू और बीकानेर में भी दिखा। धूल का गुबार सीकर जिले के फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ एरिया में भी छाया।