ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। निकाय चुनाव के दौरान दिए विवादित बयान को लेकर अब पंजाब SC कमिशन ने उन्हें तलब किया है। इस मामले में कमिशन ने उन्हें 4 जून को पेश होने के लिए कहा गया है।
संगरूर पुलिस कर चुकी है जवाब दाखिल
आपको बता दें कि पंजाब SC कमिशन के सामने संगरूर पुलिस के अधिकारी पेश हुए, जहां उन्होंने इस मामले की पूरी रिपोर्ट उन्हें सौंपी। पुलिस अधिकारियों और SC कमिशन के बीच करीब सवा 4 मिनट तक यह सुनवाई चली। रिपोर्ट सौंपने के बाद ही कमिशन ने रवनीत बिट्टू को पेश होने के लिए कहा है।
विवादित टिप्पणी पर मांग चुके हैं माफी
रवनीत सिंह बिट्टू ने विवादित टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं तो दिल से खेद हैं और आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। उनका किसी भी वर्ग को छोटा दिखाने का इरादा नहीं था।
दिया था यह विवादित बयान
रवनीत सिंह बिट्टू की पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस हुई। बहस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर ने खुद को किसान का बेटा बताया तो बिट्टू ने उसे टोकते हुए पूछा कि क्या एससी (अनुसचित जाति) के लोग बुरे होते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद सियासी घमासान मच गया।