अमृतसर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दिनदहाड़े एक टीचर की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव तलवंडी निवासी जगदीप सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार जगदीप सिंह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे नरैणगढ़ ड्रेन के पास कुछ हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उनका गला काट दिया। गंभीर चोटों और अत्यधिक खून बहने के कारण जगदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
RTI एक्टिविस्ट की पहले की गई थी हत्या
इससे पहले जालंधर के रहने वाले RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें फगवाड़ा के पास अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया था, जिसके बाद पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।