ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मिट्ठू बस्ती के गुरु अर्जन नगर में उस माहौल गर्मा गया, जब स्थानीय लोगों ने एक महिला पर धर्म परिवर्तन करने के आरोप लगाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवा रही है। इसी मामले को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि सिख परिवार के परिजनों को क्रिशचन समुदाय में शामिल करवाया गया है। उक्त परिवार के पास गढ़शंकर से महिलाएं आई और लालच देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा जा रहा था।
विरोध करने पर महिला ने धर्म के बारे में बताने लगी
वहीं लक्की ने कहाकि घटना स्थल पर महिला से धर्म परिवर्तन को लेकर विरोध किया गया तो वह घर में उन्हें बुला रही है और धर्म के बारे में ज्ञान देने लग गई। गरीब परिवार के लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। जिस घर में प्रार्थना की जा रही है, वहीं पर भारी संख्या में लोग पहुंचे है और विरोध किया जा रहा है।
व्यक्ति ने लोगों के आरोपों को बेबुनिया बताया
वहीं दूसरी ओर अवतार सिंह ने कहा कि वह घर में पाठ पूजा कर रहे है। ऐसे में उनके घर में आकर इलाका निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। वहीं धर्म के नाम पर 5 लाख का लालच देने के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वह उनके सामने लाए, जिसने पैसों का लालच देकर किसी का धर्म परिवर्तन करवाया गया। उनके घर में कोई भी आ सकता है। ऐसे में गढ़शंकर से महिलाएं उनके घर आई और प्रार्थना कर रही है। इसका लोगों द्वारा क्यों विरोध किया जा रहा है, जोकि गलत है। वह भी कह सकता है कि उसके घर में आकर महिलाओं से मारपीट की गई।