ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के धूरकोट में 19 साल के लड़के ने सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाई और उसमें वह जोगा उर्फ ताई जगीरो नाम के एक कलाकार पर गंभीर आरोप लगा रहा है।
गलत काम करने के लिए मजबूर करता था
पीड़ित परिवार के मुताबिक उनका बेटा लड्डू ताई जगीरो के साथ विवाह समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काम करता था। पर पिछले 6 महीनों से जगीरों के साथ काम पर नहीं जा रहा था। क्योंकि ताई जगीरो उसे लगातार काम पर आने के लिए मजबूर कर रहा था और उसे गलत कामों के लिए उकसा रहा था, ऐसा ना करने पर उसे फंसाने की धमकियां दे रहा था।
सुबह ईलाज के दौरान तोड़ा दम
जिसके बाद 31 मई को जोगा ने लड्डू को बुलाया। इसके बाद लड्डू ने सारी बात मां को बताई और मां ने सुबह जोगा से बात करने का बेटे को आश्वासन दिया। लेकिन अगले दिन सुबह लड्डू उल्टियां कर रहा था और उसकी मां ईलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां हरविंदर की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जालंधर अस्पताल में रैफर कर दिया गया। जहां ईलाज के दौरान सुबह 9 बजे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज शुरू की जांच
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी बरजिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता सतनाम ने जोगा उर्फ ताई जगीरो के खिलाफ शिकायत दी। जिसके बाद सतनाम के बयानों पर जोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच जारी है, आरोपी अभी फरार चल रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।