चंडीगढ़ यूटी प्रशासन के एस्टेट ऑफिस के इंफोर्समेंट विंग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-26 स्थित मशहूर गायक और रैपर बादशाह के SAGO रेस्टोरेंट को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट की इमारत में बिल्डिंग नियमों के कथित उल्लंघन की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और परिसर को सील कर ताले लगा दिए।
एस्टेट ऑफिस के अधिकारियों का कहना है कि शहर में बिल्डिंग नियमों और प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करने वाली व्यावसायिक इकाइयों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में SAGO रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाई अमल में लाई गई।फिलहाल प्रशासन की ओर से उल्लंघनों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। मामले को लेकर आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।