ख़बरिस्तान नेटवर्क : मनी लॉड्रिंग केस को लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की एक्शन में दिखाई दे रही है। जहां कल जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा के साथ 8 घंटे तक पूछताछ की। तो वहीं आज पूर्व कांग्रेसी विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों उर्फ किक्की ढिल्लों जांच में शामिल होने के लिए पहुंचे।
साल 2023 का है मामला
पूर्व कांग्रेसी विधायक किक्की ढिल्लों के खिलाफ साल 2023 मई में विजिलेंस ने मनी लॉड्रिंग के मामले में केस दर्ज किया था। आज उसी मामले को लेकर वह ईडी सामने पेश हुए हैं। ईडी अधिकारियों ने किक्की ढिल्लों के लिए तैयार की गई सवालों की लिस्ट के मुताबिक पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विजिलेंस की जांच में आरोप लगे थे कि साल 2017 से 2022 तक किक्की ढिल्लों ने 10.72 करोड़ खर्च किया गया था, जबकि आमदनी 3.18 करोड़ थी। उस समय 7.53 करोड़ के स्रोत का किक्की ढिल्लों जवाब नहीं दे पाए थे। इस मामले को लेकर विजिलेंस ब्यूरो इस मामले में चार्जशीट फाइल कर चुकी है। उक्त मामला कोर्ट में पेडिंग है।