ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली के बाद अब पंजाब में रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर के रेस्टोरेंट में अचानक सुबह आग लग गई और तेज धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर आस-पास के लोग इकट्ठा होने लगे और फायर ब्रिगेड को इस बारे में जानकारी दी।
आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
बताया जा रहा है कि यह आग नवोदयम रेस्टोरेंट में लगी है। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। पर उन्हें इसमें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण अतिरक्त गाड़ियां भी मंगवाई गई हैं। आग कैसे लगी, फिलहाल इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
आग लगने के कारण लाखों का नुकसान
घटना के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक आग रेस्टोरेंट के अंदरूनी हिस्से में लगी थी, जिससे फर्नीचर व अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। हालांकि समय रहते कार्रवाई होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।