View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मिट्ठू बस्ती स्थित गुरु अर्जुन नगर में हाल ही में धर्म परिवर्तन को लेकर हुए विवाद के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब क्रिश्चन समुदाय ने घर में घुसकर प्रार्थना सभा का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समुदाय का कहना है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम
क्रिश्चन समुदाय के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय के भीतर संबंधित लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू करेंगे। समुदाय ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई में देरी होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मामले को लेकर एसीपी आतिश भाटिया ने फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

‘जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ हैं, पर सम्मान जरूरी’
क्रिश्चन समुदाय के प्रधान ने कहा कि वे जबरन धर्म परिवर्तन के पूरी तरह खिलाफ हैं। हालांकि यदि कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो उसे संविधान के तहत इसका अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1 जून को एक घर में चल रही प्रार्थना सभा को कुछ लोगों ने धर्म परिवर्तन के झूठे आरोप लगाकर बाधित किया, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं।

पुलिस की कार्रवाई पर भी उठाए सवाल
समुदाय के नेताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने कुछ महिलाओं को अपने वाहन में बैठाकर ले जाया, जबकि उनका कथित अपराध क्या था, यह स्पष्ट नहीं किया गया। साथ ही आरोप लगाया गया कि विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

अगर आप एयरपोर्ट पर रील बनाने, ट्रैवल व्लॉग शूट करने

|

|

|

पंजाब सरकार ने प्रदेश के निजी स्कूलों की मनमानी पर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली के बाद अब पंजाब में रेस्टोरेंट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मनी लॉड्रिंग केस को लेकर ईडी (प्रवर्तन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क