ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में धमकियां मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब पंजाब सिविल सचिवालय समेत राज्य के अलग-अलग धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
धमकी भरी ईमेल में लिखा गया है कि श्री दुर्ग्याना मंदिर अमृतसर, श्री मुक्तेश्वर मंदिर पठानकोट, श्री देवी तालाब मंदिर जालंधर, श्री मैसर मंदिर बठिंडा और श्री काली माता मंदिर पटियाला बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।