ख़बरिस्तान नेटवर्क : इंग्लैंड में सिख नौजवान को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी की पहचान 18 साल के विक्रम डोगवा के रूप में हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने उसकी मां को भी गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि इसे छिपाने में उन्होंने मदद की थी। इस घटना ने इंग्लैंड में रह रहे सिख भाईचारे को झकझोर कर रख दिया है।
श्री साहिब से किया था हमला
विक्रम ने 18 साल के स्टूडेंट हेनरी नोवाक की श्री साहिब से मार-मार कर हत्या की थी। विक्रम के पास 21 सेंटीमीटर की श्री साहिब थी, जिससे उसने हेनरी की छाती, पीठ और पैरों में 5 बार वार किए। हेनरी ने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश की और अपने फोन से वीडियो भी बनाई।
नस्लीय टिप्पणी का लगाया आरोप
इस मामले में कोर्ट में आरोपी विक्रम डिगवा ने आरोप लगाया था कि उस पर नस्लीय टिप्पणी की गई है, लेकिन पुलिस जांच में ये साबित नहीं हो पाया। पुलिस ने घटना के बाद सबूतों को मिटाने का भी केस दर्ज किया। 18 साल के विक्रम को कम से कम 21 साल जेल में बिताने होंगे।