View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में इस साल अक्टूबर में होने वाली एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने जा रहा है। यह पहला अवसर होगा जब राज्य इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। प्रतियोगिता के मुकाबले मोहाली और जालंधर के स्टेडियमों में खेले जाएंगे, जिसके चलते तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम तेज कर दिया गया है।

हॉकी इंडिया और विभिन्न विभागों की टीम ने किया निरीक्षण
आगामी टूर्नामेंट को लेकर हॉकी पंजाब, हॉकी इंडिया, खेल विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने जालंधर स्थित सुरजीत हॉकी स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए जरूरी सुधार और विकास कार्यों पर चर्चा की।

मैदान से लेकर दर्शक सुविधाओं तक की हुई समीक्षा
निरीक्षण के दौरान हॉकी पंजाब के नितीन कोहली, हॉकी इंडिया के डायरेक्टर, खेल विभाग और पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने मैदान की स्थिति, खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाएं, दर्शक दीर्घा, फ्लडलाइट्स, ड्रेनेज सिस्टम और अन्य बुनियादी ढांचे का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही उन क्षेत्रों की पहचान की गई जहां सुधार की आवश्यकता है।

दूसरी समीक्षा बैठक में विकास कार्यों को मिला अंतिम रूप
अधिकारियों ने बताया कि यह उनकी दूसरी निरीक्षण बैठक थी। इस दौरान विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर उन कार्यों को अंतिम रूप दिया गया जिन्हें निर्धारित समय में पूरा किया जाना है। बैठक में स्टेडियम के आधुनिकीकरण और सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत योजना पर सहमति बनी।

तीन महीनों में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा स्टेडियम
निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कहा कि अगले तीन महीनों के भीतर सुरजीत हॉकी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, आधुनिक सुविधाएं विकसित करने और आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के सपने को साकार करने की दिशा में कदम
अधिकारियों ने विश्वास जताया कि तय समय सीमा में सभी कार्य पूरे होने के बाद स्टेडियम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े हॉकी आयोजनों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लंबे समय से पंजाब में किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी करवाने का सपना देखते रहे हैं और एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के साथ यह सपना साकार होने जा रहा है। इसके लिए सभी विभाग मिलकर युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज पंजाब

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर व प्रोड्यूसर पहलाज

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इंग्लैंड में सिख नौजवान को कोर्ट ने

|

|

|

पंजाब के लुधियाना के जमालपुर इलाके में गुरुवार सुबह एक

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क