ख़बरिस्तान नेटवर्क : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। यहां वे अपने समर्थकों के साथ शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन और उनके इस्तीफे की मांग कर करेंगे।
अभिजीत जब दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उनके हाथ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की किताब हाथ में थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, अब तक 5 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं।
इस कारण कर रहे हैं प्रदर्शन
जंतर-मंतर पर CJP का आज पहला प्रदर्शन है। यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ है। पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।
समर्थकों के लिए जारी की गाइडलाइंस
CJP ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें समर्थकों से सनस्क्रीन लगाकर, नाश्ता करके आने, हाथ में तिरंगा, फूल और किताब लाने जैसी 8 अपील की गई हैं।