View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के थाना मेहतपुर के गांव बंगीवाल में वांटेड आरोपी को पकड़ने गई पुलिस और उसके परिजनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान चली गोली में घायल हुए आरोपी 23 साल के लवप्रीत उर्फ लवी की ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं और न्याय की मांग की है। वहीं इस पूरे मामले पर अब SSP हरविंदर सिंह विर्क का बयान सामने आया है।

गुप्ता सूचना पर पुलिस रेड करने पहुंची थी
SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि मेहतपुर के गांव बंगीवाल में दोषी लवप्रीत को पकड़ने के लिए गई थी। दोषी के खिलाफ 5 जनवरी के धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज था, जिसमें लवप्रीत सिंह वांटेड था। कल SHO अमन सैनी को गुप्त सूचना मिली कि लवप्रीत घर में आया हुआ है और वह भगौड़ा चल रहा था।

कस्टडी से परिवार ने छुड़ाने की कोशिश की
SSP ने आगे बताया कि इस दौरान गांव में घेराबंदी करके SHO पुलिस टीम के साथ रेड करने गए थे। लवप्रीत को पुलिस कस्टडी से भगाने के मामले में SHO परिवारिक मैंबरो को रोकते हैं। ऐसे में लवप्रीत को बचाने के लिए तेजधार हथियार और डंडो से हमला किया गया। इस दौरान SHO और उसके गनमैन को चोटें आई है। घटना के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद हो गए और फायरिंग की आवाज आई।

पुलिस ने बचाव के लिए गोलियां चलाईं
उन्होंने आगे बताया कि जिसके बाद SHO के गनमैन ने बचाव के लिए गोलियां चलाई गई। जिसमें दो गोलियां लवप्रीत की टांग में लगी। घायल लवप्रीत को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे तो परिजनों ने विरोध किया । इस दौरान मां-बहन सहित अन्य लोगों ने लवप्रीत को ले जाने से रोका गया। काफी देर बाद लवप्रीत को ईलाज के लिए नकोदर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

लवप्रीत के भाई-बहन पर भी आपराधिक मामले दर्ज
SSP ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 6 जून को FIR नंबर 123 के तहत धारा 306, 332 और 352 धार के तहत मामला दर्ज किया गया। लवप्रीत पर 4 मामले दर्ज थे, जिसमें एक एनडीपीएस एक्ट और लड़ाई झगड़ के मामले दर्ज है, वहीं भाई मनदीप पर 6 मामले दर्ज है, जिसमें अवैध माइनिंग, लड़ाई झगड़े, एनपीएस एक्ट के दर्ज है।

वहीं बहन गगनदीप पर 4 मामले दर्ज है, जिसमें एनपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। लवप्रीत को एक केस में सजा भी हुई है। कोर्ट की हाजरी में लवप्रीत का मेडकिल करवाया जाएगा। इस मामले में हरेक एंगल से जांच की जा रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत

|

|

|

पंजाब के फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क

|

|

|

खान सर की गिरफ्तारी की तैयारी में पुलिसपटना में चर्चित

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क