View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब माता वैष्णो देवी जा रही स्पेशल ट्रेन का एक स्लीपर कोच अचानक तकनीकी खराबी के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई और लोग तुरंत कोच से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन (04081) सुबह करीब 8:47 बजे लुधियाना स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही क्षण बाद एस-2 कोच के वॉशरूम वाले हिस्से में तकनीकी खराबी आ गई और कोच का एक हिस्सा टूट गया। साथ ही दो कोचों को जोड़ने वाला कपलर भी अलग हो गया, जिससे ट्रेन को तुरंत रोकना पड़ा।

ट्रेन में करीब 1200 यात्री सवार थे

ट्रेन में करीब 1200 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि हादसा स्टेशन से ट्रेन के रवाना होते समय हुआ। यदि यही घटना हाईस्पीड के दौरान होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

ब्लू स्टार की बरसी के चलते पहले से ही हाई अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के चलते पहले से ही हाई अलर्ट के बीच इस घटना को गंभीरता से लिया गया। जांच के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कोई विस्फोट नहीं था, बल्कि तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा था।

कोई यात्री नहीं हुआ घायल

लुधियाना के एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वेल्डिंग फेलियर की आशंका सामने आई है। कोच के वॉशरूम वाले हिस्से में दरार आने के कारण यह नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत

|

|

|

पंजाब के फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क

|

|

|

खान सर की गिरफ्तारी की तैयारी में पुलिसपटना में चर्चित

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फिरोजपुर के गुरुहरसहाय में एक फर्नीचर की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क