ख़बरिस्तान नेटवर्क : बहबल कलां गोलीकांड मामले में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल विशेष जांच टीम (SIT) के सामने पेश होने के लिए पहुंच गए हैं। बारिश के बीच सुखबीर बादल के समर्थक उनके ऑफिस के बाहर जुटे हुए हं और लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।