View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ का बीते दिन लुधियाना में कॉन्सर्ट था। इस कॉन्सर्ट में उन्होंने लुधियानावासियों के नए साल का जश्न डबल कर दिया। अपने गानों के साथ  सिंगर ने सभी का दिल जीत लिया। इसी के साथ सिंगर का दिल लुमिनाटी टूर भी खत्म हो गया है। शो की शुरुआत उन्होंने पंजाबी आ गए ओय कहकर की। इसी के साथ लोगों ने भी काफी हुटिंग करके सिंगर का स्वागत किया। 

दर्शकों को सुनाई दिल की बातें 

स्टेज पर आते ही सिंगर ने दर्शकों के साथ अपने दिल की बातें शेयर की। उन्होंने कहा कि – ‘मेरे मन की इच्छा थी कि इस बार में अपनों के बीच अपने शहर लुधियाना में नया साल मनाऊंगा। मेरी इच्छा आज नए साल पर पूरी हो गई है। अपने के बीच आने के लिए मैं एक्साइटेड था। दुनिया में कहीं भी अड़ जाता हूं तो सोचता हूं कि यार में लुधियाना से ही हूं इतनी टेंशन नहीं लेनी। इस शहर में मैंने बचपन गुजारा है। इसी शहर ने मुझे बड़े सपने दिखाकर उनको पूरा करने का हौसला दिया है’। 

सिंगर के गानों पर झूमे फैंस 

इस दौरान सिंगर ने पटियाला पैग, मित्तरां ते केस चलदा, नी तूं तां जट्ट दा प्यार गोरिए, पहले ललकारे  जैसे गाने गाकर स्टेज पर रौनक लगा दी। दिलजीत ने पूर्व सांसद और पंजाबी लोकगायक मोहम्मद सदीक को भी मंच पर बुलाया। उन्होंने माथा टेककर दिलजीत के साथ जुगलबंदी भी की। 

कॉन्सर्ट में पहुंचे 45 हजार लोग 

दिलजीत के इस शो में 45 हजार लोग शामिल हुए। रात को 12 बजते ही पीएयू के मैदान में पटाखों की गूंज सुनाई देने लगी। कॉन्सर्ट देखने पहुंचे लोगों को ठंड का अहसास भी नहीं हुआ। सिंगर का यह शो दिल्ली से शुरु होकर देश के 10 शहरों तक चला है। इस दौरान दिलजीत ने लुधियाना के कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल का भी धन्यवाद किया। 

सड़कों पर जाम हुई ट्रैफिक 

दिलजीत के शो के कारण शाम 5 बजे से लेकर 2.30 बजे तक फिरोजपुर रोड पर जाम रहा। शो के बाद फिरोजपुर रोड भी सुनसान ही दिखा। युवकों ने गाड़ियों की छतों पर बैठकर हुड़दंग मचाया। बिना परमिट वाली गाड़ियों में बैठे युवक भी हॉर्न बजाते हुए दिखे। ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी रही जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी से जूझना पड़ा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

दामाद नहीं हैं, जो जेल में बैठकर खिलाएंगे : बंगाल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पश्चिम बंगाल में सरकार आते ही भाजपा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी एक्टर योगराज सिंह की मुश्किलें थमने

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में मंगलवार को 8 नगर निगमों,

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पठानकोट में भारतीय सेना और

|

|

|

मोगा में कांग्रेस और आप समर्थकों की बीच झड़पमोगा में

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियानाा में सरकारी महिला कर्मचारी की ट्रक

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क