No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में कुक्की ढाब रोड पर बैंक एन्क्लेव फेज-2 में मौजूद पंजाब नेशनल बैंक में हुई लूट को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पूर्व डीएसपी का बेटा है। आरोपी नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने इस लूट की घटना को अंजाम दिया।

CCTV से मिला अहम सुराग
पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी जानबूझकर एक्टिवा पर खांबड़ा की ओर गए और वहां कपड़े बदलकर दूसरे रास्ते से वापस लौटे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

आरोपी की पहचान और बरामदगी
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमरजीत सिंह उर्फ अमरिक सिंह निवासी ग्रीन मॉडल टाउन, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रिवॉल्वर, तीन कारतूस और कुछ नकदी बरामद की है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं, जिनमें एक एनडीपीएस एक्ट से जुड़ा मामला भी शामिल है।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-7 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और उससे पूछताछ कर बाकी रकम की बरामदगी भी की जाएगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

देश में बढ़ते वैश्विक संकट और पड़ोसी देशों में जारी

|

|

|

पंजाब के फाजिल्का में 10 मई को बिजली कट लगने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी के कैबिनेट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : न्यूज़ीलैंड की कोर्ट ने 3 पंजाबियों को

|

|

|

Jalandhar में आज दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान एटीएस ने एक बड़े सुरक्षा खतरे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क