View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

How much money does Jaya Kishori charge for a story and what does she do with her huge earnings : जया किशोरी देश में एक लोकप्रिय नाम हैं। वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भारत के सबसे चर्चित कथावाचकों में जया किशोरी भी स्थान रखती हैं। मौजूदा समय में यह सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी जानी-मानी शख्सियत बन चुकी हैं। उनकी कथा सुनने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है। जया किशोरी अपनी कथा के साथ-साथ अपनी मोटिवेशनल वीडियो के लिए भी जानी जाती हैं। जया किशोरी टीवी के अलग-अलग चैनलों पर कथा सुनाती हुई नजर आती हैं। वहीं इन दिनों जया किशोरी की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चाएं सुनने को मिल रही है। 

10 साल की उम्र से ही धार्मिक कार्यक्रम करती आ रही

चाहे यूट्यूब हो या फिर फेसबुक या फिर आप इंस्टाग्राम की बात कर लीजिए। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर जया किशोरी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इसी वजह से लोग जया किशोरी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। जब जया किशोरी की उम्र 10 वर्ष की थी, तभी से ही वह धार्मिक कार्यक्रम करती आ रही हैं। जया किशोरी अपनी कथा के लिए देश से लेकर विदेशों में प्रसिद्ध हैं। 

कथा सुनने हजारों नहीं लाखों की संख्या में आते हैं लोग 

13 जुलाई 1995 को जन्मी जया किशोरी कोलकाता से आती हैं। जया किशोरी ने बहुत छोटी उम्र में ही अध्यात्म का रास्ता चुन लिया था, जिसकी वजह से कम उम्र में ही वह भजन और कीर्तन में हिस्सा लेने लगीं। उन्होंने देश के साथ विदेशों में भी “श्री मद् भागवत” और “नानी बाई का मायरा” की कथा की है। जया किशोरी की कथा सुनने के लिए हजारों में नहीं लाखों की संख्या में लोग आते हैं।

कथा और स्पीच के वीडियो यूट्यूब पर होतेे हैं अपलोड 

जया किशोरी का यूट्यूब चैनल भी है। उनकी कथा और उनकी स्पीच के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड होते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। अक्सर ही जया किशोरी के नए-नए भजनों और कथाओं के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हमेशा से ही लोगों में जया किशोरी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुकता देखी जाती है। ऐसे में आज हम आपको यह बताएंगे कि एक कथा के लिए जया किशोरी कितने रुपए लेती हैं।

जया की फीस, सामाजिक कार्यों के लिए भी देती है पैसे

प्राप्त जानकारी के अनुसार जया किशोरी एक कथा कहने के लिए 9 लाख 50 हजार फीस लेती हैं। वह अपनी फीस का आधा हिस्सा धार्मिक इवेंट से पहले ले लेती हैं और बाकी का आधा हिस्सा कथा पूरी होने के बाद लेती हैं। इसके अलावा जया किशोरी सामाजिक कार्यों के लिए भी पैसे देती हैं। जया किशोरी “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “वृक्षारोपण” में भी हमेशा पैसे दान देती हैं।

कमाई का बड़ा हिस्सा नारायण सेवा संस्थान को दान

अब यह जानते हैं कि आखिर जया किशोरी अपनी कमाई का क्या करती हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जया किशोरी अपनी कमाई हुई रकम का बड़ा हिस्सा दान कर देती हैं। जी हां, वह नारायण सेवा संस्थान को अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा दान करती हैं। नारायण सेवा संस्थान दिव्यांग लोगों की सेवा और देखभाल करता है। यहां दिव्यांगों को आर्थिक मदद, रोजगार, खाने-पीने और इलाज के लिए मदद की जाती है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

लुधियाना में बंद कमरे में दंपति का मिला शवलुधियाना के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक बंद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के बीकानेर, सीकर, चुरु और श्रीगंगानगर

|

|

|

|

|

|

बिना एजेंट ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का मौकाऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के

|

|

|

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर सोमवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : 2016 में लागू की गई नोटबंदी का

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क