No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिवाली और त्योहारों के मद्देनजर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी से त्योहार को आपसी सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाने की अपील की है।

सुरक्षा व्यवस्था को किया गया सुदृढ़

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। गश्त तेज कर दी गई है और शहर के अहम स्थानों पर हाई-टेक नाके स्थापित किए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा सके। सभी पुलिस कर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

निगरानी के लिए हाई-टेक तकनीक का इस्तेमाल

सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है।

बाडी कैमरे : ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बाडी कैमरे दिए गए हैं, जिससे पुलिस कार्रवाई की रिकॉर्डिंग उपलब्ध रहे।

ट्राइपॉड कैमरे : शहर के संवेदनशील स्थानों पर ट्राइपॉड कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे पुलिस की निगरानी व्यवस्था और भी सुदृढ़ हो गई है और हर स्थिति का लाइव रिकॉर्ड रखा जा सकेगा।

ट्रैफिक और पटाखे के लिए विशेष निर्देश

प्रमुख चौराहों और बाजारों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम (PA System) के जरिए लगातार आवश्यक घोषणाएं की जा रही हैं।

इनमें पटाखे फोड़ने के निर्धारित समय, ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा सावधानियों की जानकारी दी जा रही है।

पुलिस कमिश्नर ने जनता से अपील की है कि वे पटाखे केवल रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक ही चलाएं और निर्धारित दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू की गई है और अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू रहे और जाम से बचा जा सके। पुलिस ने जनता से भीड़ से बचने, सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 हेल्पलाइन पर देने की अपील की है, जो 24 घंटे उपलब्ध है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

देश में बढ़ते वैश्विक संकट और पड़ोसी देशों में जारी

|

|

|

पंजाब के फाजिल्का में 10 मई को बिजली कट लगने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी के कैबिनेट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : न्यूज़ीलैंड की कोर्ट ने 3 पंजाबियों को

|

|

|

Jalandhar में आज दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान एटीएस ने एक बड़े सुरक्षा खतरे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क