View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Padma Award for sports world announced for 2025 :  गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार की ओर से 2025 के लिए खेल जगत के पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस ल‍िस्ट में पांच दिग्गजों का नाम है। इसमें प्रमुख नाम पीआर श्रीजेश और रविचंद्रन अश्विन का है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण से नवाजा गया है। पेरिस ओलंपिक के साथ ही श्रीजेश ने इंटरनेशनल हॉकी को अलविदा कह दिया था। वहीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आर. अश्विन को पद्मश्री सम्मान मिला है। अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 

तीरंदाज हरविंदर सिंह भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित

पेरिस पैरालंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तीरंदाज हरविंदर सिंह भी पद्मश्री से सम्मानित हुए हैं जबकि भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान आईएम विजयन और जाने-माने पैरा एथलेटिक्स कोच सत्यपाल सिंह को पद्मश्री मिला है। 

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीता कांस्य

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। यह ओलंपिक गेम्स में भारतीय टीम का लगातार दूसरा कांस्य पदक रहा। इससे पहले उसने टोक्यो ओलंपिक (2020) में भी ये उपलब्धि हासिल की थी। 

चट्टान की तरह भारतीय गोल की रक्षा करते रहे श्रीजेश

भारतीय टीम के इस प्रदर्शन में गोलकीपर पीआर श्रीजेश की अहम भूमिका रही थी। बतौर गोलकीपर पीआर श्रीजेश पूरे टूर्नामेंट में चट्टान की तरह भारतीय गोल की रक्षा करते रहे। श्रीजेश ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि पेरिस ओलंपिक उनका आखिरी टूर्नामेंट होने जा रहा है। 

आर. अश्विन का रिकॉर्ड, 37 बार पारी में पांच विकेट

आर. अश्विन की बात करें तो उन्होंने 106 टेस्ट मैचों में 24.00 की औसत से 537 विकेट चटकाए। इस दौरान अश्विन ने 37 बार पारी में पांच विकेट हासिल किए। वहीं 8 बार मुकाबले में 10 विकेट हासिल किए। पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 7/59 है जबकि किसी टेस्ट मैच में उनका बेस्ट प्रदर्शन 13/140 रहा है।

टी20 इंटरनेशनल में आठ रन देकर चार विकेट लिए

अश्विन ने 116 वनडे इंटरनेशनल में 33.20 की औसत 156 विकेट चटकाए। वनडे क्रिकेट में बेस्ट बॉलिंग विश्लेषण 25 रन देकर चार विकेट रहा। उधर अश्विन ने 65 टी20 इंटरनेशनल में 23.22 की औसत से 72 विकेट अपने नाम किए। टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट प्रदर्शन आठ रन देकर चार विकेट रहा है।

उनके बल्ले से 6 शतक और 14 अर्धशतक निकले

बल्लेबाजी में अश्विन खासकर टेस्ट मैचों में बेहतरीन रहे। अश्विन ने 151 टेस्ट पारियों में 25.75 की औसत से 3503 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 शतक और 14 अर्धशतक निकले। वहीं वनडे इंटरनेशनल में 63 पारियों में 707 रन दर्ज हैं। वहीं, टी20 इंटरनेशनल में अश्विन 19 पारियों में 184 रन बना सके।

फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में आईएम विजयन

वहीं, आईएम विजयन का शुमार भारतीय फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में होता है। विजयन ने 2000-2004 के दौरान भारतीय टीम के कप्तान भी रहे। विजयन ने भारत के लिए 72 मैचों में 29 गोल किए। 55 वर्ष के विजयन बाईचुंग भूटिया के साथ भारतीय आक्रमण की धुरी भी रहे।

पेरिस पैरालंपिक 2024 33 वर्ष के हरविंदर सिंह 

उधर, ‘कैथल के एकलव्य’ कहे जाने वाले 33 वर्ष के हरविंदर सिंह ने पेरिस पैरालंपिक 2024 के दौरान पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में पोलैंड के लुकास सिसजेक को हराकर गोल्ड जीता था। बचपन में डेंगू होने पर गलत इंजेक्शन दिए जाने से उनके पैरों में विकार आ गया था।

पद्म पुरस्कार 2025 : (स्पोर्ट्स)

पीआर श्रीजेश- पद्म भूषण

आर. अश्विन- पद्मश्री

आईएम विजयन- पद्मश्री

सत्यपाल सिंह- पद्मश्री

हरविंदर सिंह- पद्मश्री

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की

|

|

|

लुधियाना में बंद कमरे में दंपति का मिला शवलुधियाना के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक बंद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के बीकानेर, सीकर, चुरु और श्रीगंगानगर

|

|

|

|

|

|

बिना एजेंट ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का मौकाऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के

|

|

|

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर सोमवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क