View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर जिले के शाहकोट क्षेत्र के गांव भोयपुर निवासी शरणदीप सिंह, जो करीब एक माह पहले लापता हो गया था, के पाकिस्तान पहुंचने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि शरणदीप को पाकिस्तान के कसूर सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया है। बेटे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस मामले में एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क का बयान भी सामने आया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि शरणदीप सिंह के लापता होने की शिकायत पहले ही पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी। अब जानकारी मिली है कि वह सीमा पार पाकिस्तान पहुंच गया है, जहां उसे पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और संबंधित एजेंसियों से संपर्क किया गया है।

उधर, बेटे के पाकिस्तान में गिरफ्तार होने की खबर सुनते ही मां फूट-फूट कर रो पड़ीं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि उनके बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाया जाए। परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश की।

शरणदीप के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि उनका बेटा गलत संगत में पड़ गया था। 2 नवंबर को वह अपने दोस्त मंदीप के साथ घर से निकला था। मंदीप उसे तरनतारन बॉर्डर के पास छोड़ आया। बाद में मंदीप ने परिवार को गुमराह करते हुए कहा कि उसने शरणदीप को शाहकोट में ही छोड़ दिया था। करीब पांच दिन बाद मंदीप ने सच्चाई बताई कि वह उसे बॉर्डर तक छोड़कर आया था।

परिवार ने बेटे की तलाश में तरनतारन बॉर्डर क्षेत्र में भी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब जाकर यह जानकारी सामने आई है कि शरणदीप सीमा पार पाकिस्तान पहुंच गया था और वहां गिरफ्तार कर लिया गया। परिवार को उम्मीद है कि सरकार की मदद से उनका बेटा जल्द सुरक्षित वापस लौटेगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पुणे में जहरीली शराब से 15 की मौतपुणे में जहरीली

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 8 नगर निगम और 75

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय

|

|

|

|

|

|

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में 2 बदमाशों ने घर जा

|

|

|

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क