View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हॉकी पंजाब अध्यक्ष और हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए दिल से बधाई दी?उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस ऐतिहासिक जीत में पंजाब का योगदान निर्णायक रहा, क्योंकि 18 सदस्यीय टीम में से 9 खिलाड़ी पंजाब से हैं। यह पंजाब की भारतीय हॉकी में लगातार बनी हुई मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

नितिन कोहली ने कहा कि पुरे हॉकी परिवार को बधाई, खासकर हॉकी पंजाब को। भारतीय हॉकी टीम जिसने विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई किया है, उसमें पंजाब के 9 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से 4 खिलाड़ी जालंधर से हैं। मैं जालंधर की जनता को बधाई देता हूँ। मैं इस एशिया कप जीत को पंजाब को समर्पित करता हूँ, जो इस समय कठिन दौर (पंजाब बाढ़) से गुजर रहा है। खिलाड़ियों के साथ-साथ हम ज़रूर उन बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए कुछ करेंगे जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिन भारतीय हॉकी के लिए उज्ज्वल नज़र आ रहे हैं। हमने (हॉकी पंजाब ने) राउंडग्लास के साथ करार किया है, जो पंजाब में हॉकी के विकास के लिए 2500 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है। अगले 10 सालों तक हॉकी पंजाब और राउंडग्लास मिलकर हॉकी को पंजाब में आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

हॉकी पंजाब के अध्यक्ष और हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष के रूप में नितिन कोहली ने राज्य में हॉकी के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है।उनके नेतृत्व में पंजाब में नए ट्रेनिंग कैंप, आधुनिक सुविधाएं और जमीनी स्तर पर कार्यक्रम शुरू हुए हैं, जिनका उद्देश्य युवा प्रतिभाओं की खोज और उन्हें निखारना है। उनकी पहल से कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर मिला है।

कोहली ने कहा कि यह जीत सिर्फ खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम नहीं है बल्कि यह उस सिस्टम और संस्कृति का नतीजा है जिसे पंजाब ने वर्षों से बनाया है। पंजाब ने एक बार फिर साबित किया है कि वह भारतीय हॉकी की असली नर्सरी है।

भारत की इस ऐतिहासिक सफलता में पंजाब के जिन 9 खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई उनमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक शामिल हैं। इन सभी के शानदार प्रदर्शन ने भारत की एशिया कप जीत की नींव रखी।

हॉकी पंजाब और हॉकी इंडिया की ओर से नितिन कोहली ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और स्पोर्ट स्टाफ को बधाई दी और विश्वास जताया कि यह जीत देशभर के हजारों युवाओं को प्रेरित करेगी, खासकर पंजाब के ग्रामीण इलाकों में। यह गर्व की बात है कि भारत की विजेता टीम में पंजाब ने 9 खिलाड़ियों का योगदान दिया है। यह स्वर्णिम उपलब्धि हमारी अगली पीढ़ी को हॉकी अपनाने और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा देगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

लुधियाना में बंद कमरे में दंपति का मिला शवलुधियाना के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक बंद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के बीकानेर, सीकर, चुरु और श्रीगंगानगर

|

|

|

|

|

|

बिना एजेंट ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का मौकाऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के

|

|

|

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर सोमवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : 2016 में लागू की गई नोटबंदी का

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क