पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज प्रस्तावित जालंधर दौरा रद्द कर दिया गया है। पहले इस दौरे को लेकर सरकारी स्तर पर सूचना जारी की गई थी, लेकिन बाद में इसे अचानक रद्द कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार अब मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार, 11 जनवरी को जालंधर का दौरा कर सकते हैं। दौरा रद्द किए जाने के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि संशोधित कार्यक्रम के तहत रविवार को मुख्यमंत्री के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी शहर में पहुंच सकते हैं।